当前位置:首页 >आज का हिंदी समाचार >महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200वें मैच के लिए मैदान पर उतरे

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200वें मैच के लिए मैदान पर उतरे

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी एक अलग छाप छोड़ी है। वह चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के लिए 200वां मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। आईपीएल (IPL) और चैम्पियंस लीग को मिलाकर उनके 200 मैच चेन्नई के लिए हो गए हैं।महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के लिए सिर्फ आईपीएल में 176 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा 24 मैच उन्हने चैम्पियंस लीग टी20 ट्रॉफी में खेले हैं। एक और खास बात यह भी है कि माही का बतौर कप्तान चेन्नई की टीम के लिए यह 199वां मुकाबला है। इतने मैच एक ही टीम के लिए खेलना भी किसी बड़ी उपलब्धि से कम तो नहीं कही जा सकती है।महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा आईपीएल ख़िताब जीतने वाले कप्तानों में धोनी का दूसरा स्थान आता है। तीन बार चेन्नई की टीम को अपनी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी ने खिताब दिलाया है। हालांकि पिछले सीजन में चेन्नई का खेल उम्मीद के अनुरूप नहीं था और टीम प्लेऑफ़ से बाहर हो गई थी। इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में चेन्नई को पराजय का सामना करना पड़ा था। देखना होगा कि पंजाब के खिलाफ मैच में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।पंजाब के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी की बाद टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार यह टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई का प्रदर्शन कैसा रहेगा,महेंद्रसिंहधोनीचेन्नईसुपरकिंग्सकेलिएवेंमैचकेलिएमैदानपरउतरे यह भी देखने वाली बात होगी।

(责任编辑:आईपीएल मैच लाइव)

    相关内容
    推荐文章
    热点阅读
    随机内容